फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मां ने नवजात बच्ची को शौचालय में फेंका

Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएनसीयू र्वाड में भर्ती शौचालय में   मिली नवजात।   -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में रविवार को एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। उसे चिकित्सा कर्मियों ने एसएनसीयू में भर्ती कराया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। ऐसे तो विगत माह नवजात का शव जहां-तहां पड़े मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं, किंतु रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के इमरजेंसी वार्ड में मां की निर्दयता का प्रमाण देखने को मिला।

एक महिला जब शौचालय के अंदर गई तो शीट के निकट ही एक नवजात बच्ची पड़ी दिखी। यह देख महिला की चीख निकल गई। शोर सुनकर पहुंचे डॉ. धर्मेंद्र ने बच्ची को उठाकर देखा तो वह जिंदा मिली। इस पर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एसएनसीयू प्रभारी डॉ. एमएम स्वामी ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। हालांकि बच्ची कुपोषित लग रही है, उसका वजन भी कम है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें