फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में बुधवार शाम उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षक समस्याओं से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अग्रिम रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यसमिति की इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे चयन वेतनमान, पदोन्नति, अंतरजनपदीय तथा अंत: जनपदीय स्थानांतरण, अवरुद्ध वेतन की बहाली, विद्यालय के कायाकल्प एवं साफ-सफाई जैसे कार्यों में अन्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व निष्क्रियता पर शिक्षकों के निलंबन आदि समस्याओं के निराकरण पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय पांडे ने की।
जिला संयुक्त मंत्री अंकित श्रीवास्तव के द्वारा मंच का संचालन करते हुए 5 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली, 28 अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन एवं 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरिहरपुररानी अनूप श्रीवास्तव ने शिक्षकों को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समय पर निराकरण की बात कही। मंत्री इकौना अनवर खान ने बिना संसाधन ऑनलाइन कार्य लिए जाने एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना उचित कारण शिक्षकों के अवकाश अस्वीकृत करने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जमुनहा ब्लॉक के दो शिक्षकों के निलंबन की बात कही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, हरीश कुमार, अनुराग पांडे, गंगाराम यादव, जिला प्रचार मंत्री मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता, जिला संगठन मंत्री राम मिलन यादव, लिटिल पाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें