कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।- स्रोत: शिक्षक
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को सौंपा।
ज्ञापन के जरिये जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के फैसले से शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस फैसले से सेवारत शिक्षकों का मनोबल गिरेगा तथा शिक्षण प्रणाली और शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।
शिक्षकों ने प्रधानमंत्री से पहली सितंबर को हुए इस फैसले पर सरकार की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर कर या अध्यादेश लाकर न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री रमेश कुमार पांडेय, लक्ष्मी निवास शुक्ला, बृजेश पटेल, अवधेश मिश्रा, संदीप मिश्रा व धनंजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।