प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम।
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय के तीन सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं एक सहायक अध्यापक रचना व एक शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित रहे। इसके अलावा डीएम ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम मिली। इस पर उन्होंने पंजीकृत विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीईओ सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।