फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कर्मचारियों की कमी, टीकाकरण अभियान सुस्त

Thu, 13 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय
विज्ञापन
श्रावस्ती। पशुपालन विभाग ने जिले के लिए 2,01,400 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। 22 जुलाई से चल रहे एफएफडी टीकाकरण अभियान का अब तक मात्र 13 फीसदी ही पूरा हो सका है। कर्मचारियों की कमी और पैरावेटों की हड़ताल के कारण यह अभियान धीमा पड़ गया है। जिले में केवल 13 पशु चिकित्सालय संचालित हैं, जिनमें 11 चिकित्सक तैनात हैं। फार्मासिस्ट के 13 पदों के सापेक्ष सिर्फ एक फार्मासिस्ट कार्यरत है। कुल 130 पैरावेटों में से मात्र 40 ही सक्रिय हैं। करीब एक माह से पैरावेट अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


पशु चिकित्सालय लटकता मिला ताला
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय हरदत्तनगर गिरंट में ताला लटका नजर आया। परिसर में कोई कर्मी भी मौजूद नहीं था। भवन के खिड़कियों के टूटे शीशे व परिसर में फैली बदहाली चिकित्सालय के निष्क्रियता की गवाही दे रहे थे। वहीं, पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र से फोन पर संपर्क किया गया तो पता चला कि वह काल्पीपारा बकरी की खरीदारी करने गए हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी योजना के तहत बकरी की खरीदारी करने गए हैं। हालांकि क्षेत्र में टीकाकरण की स्थित बेहद खराब है।

गिलौला में स्थिति और पशुपालकों की शिकायतें
गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय गिलौला खुला मिला। यहां पर चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सिंह मौजूद मिले। वहीं, कुछ पशुपालक भी पशुओं के लिए दवा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। एकघरवा गांव निवासी शिवकरन ने बताया कि मवेशियों का टीकाकरण यदाकदा ही किया जाता है। माजरे गांव निवासी ओमकार यादव ने बताया कि टीकाकरण न होने से पशुओं में घातक बीमारियों का खतरा बना रहता है। पशुओं के बीमार होने पर निजी चिकित्सक को बुलाना पड़ता है। पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण में कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है। यहां एक पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी व 13 पैरावेट तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पैरावेट इस समय हड़ताल पर हैं। इस पर वह व पशुधन प्रसार अधिकारी राणा प्रताप की ओर से एक सप्ताह में 42000 लक्ष्य के सांपेक्ष 4000 मवेशियों का टीकाकरण किया गया है।

पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें