फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निरीक्षण में बिना टैगिंग के मिले 80 मवेशी

Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गोशाला का निरीक्षण करती डीएम।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को सिरसिया क्षेत्र के अग्गापुर ग्राम स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला परिसर और चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर मवेशी बिना टैगिंग के मिले। गोशाला में कुल 122 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें से लगभग 80 मवेशियों का ईयर टैगिंग नहीं हुआ था। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी गोशालाओं में शत-प्रतिशत टैगिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने और विवरण पंजिका में दर्ज करने को भी कहा। अस्वस्थ गोवंशों का तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों को गोवंशों के भरण-पोषण के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी देने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें