फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बौद्ध तपोस्थली पर हुई विशेष प्रार्थना

Fri, 09 Feb 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रहीं। थाईलैंड से आए 54 सदस्यीय दल ने गंध कुटि पर विशेष प्रार्थना की। उन्हें बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने धर्म उपदेश भी दिया। प्रार्थना के बाद दल के सदस्यों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

आनंद बोधि पर थाईलैंड से आए अनुयायियों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सबसे अधिक समय श्रावस्ती में ही बिताया था। इसलिए यहां की धरती स्वच्छ एवं पवित्र है। भगवान बुद्ध ने करुणा व मैत्री का संदेश दिया। दूसरों को ना सताने की बात कही। इस दौरान अनुयायियों ने गंध कुटि की परिक्रमा भी की। इस मौके पर अनुयायियों ने बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि का उच्चारण भी किया। जिससे जेतवन, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, सभामंडप, आनंद बोधि, अंगुलिमाल सहित समूची तपोस्थली गुंजायमान रहीं। इस मौके बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर, संघपाल, नाग लोक, लाल सागर ,धम्म सागर, नाग रत्न आदि बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें