श्रावस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए श्रावस्ती जनपद प्रदेश में 73वीं से छठी पायदान पर आ गया। इसके लिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने गत दिवस सीएमओ डॉ. एपी सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कज्जन मियां ने कहा कि सीएमओ के प्रयासों से चिकित्सीय सेवा में श्रावस्ती छठे स्थान पर पहुंच गया है। एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रिजवानुरहमान व जिला महामंत्री मदन मोहन सिंह सहित इकौना नगर अध्यक्ष डाॅ. सलमान व भिनगा नगर अध्यक्ष अमर तथा सुनीत कुमार सिंह सहित अन्य दवा व्यवसायियों की ओर से आवश्यक दवाएं भी भेंट की गईं। जिसे नेपाल सीमा पर शुक्रवार से लगने वाले तीन दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य मेले में वितरित किया जाएगा।