फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाईलैंड के दल ने की विशेष प्रार्थना

Tue, 06 Feb 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए 45 सदस्यीय दल ने आनंद बोधि पर बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर ने कहा कि राजकुमार गौतम एक बार रथ पर सवार होकर शहर दर्शन के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने एक बूढ़े आदमी, एक रोगग्रस्त व एक लाश को देखा। इन दुखों के बारे में इस नए ज्ञान ने उनके मन के अंदर कई सवालों को जन्म दे दिया। उनका मन इस तरह विचलित हो गया कि उन्होंने सारी सांसारिक चीजें त्याग दी। और स्वयं की खोज में निकल पड़े। वर्षों बाद उन्हें कठोर चिंतन व ध्यान के बाद प्रबुद्धता प्राप्त हुई, वह बुद्ध बन गए। जिसका अर्थ है जागा हुआ या प्रबुद्ध इंसान। गौतम बुद्ध के प्रारंभिक जीवन के बारे में कई रहस्य हैं। इस दौरान अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें