फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर एकत्र करने को 7 व 21 अगस्त लगेगा विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मतदाता सूची में आधार को लिंक करने के लिए जिले में स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्र किया जा रहा है। इसी के तहत 07 व 21 अगस्त को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप कमा आयोजन किया जाएगा। जहां फॉर्म-6बी के साथ मौजूद बीएलओ द्वारा स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किया जाएगा। फॉर्म 6 बी ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि स्वप्रमाणन के साथ मतदाता पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म-6बी भरा जा सकता है। साथ ही मतदाता यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकते हैं। स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फॉर्म-6बी ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
आधार नंबर एकत्र करने के लिए 07 अगस्त व 21 अगस्त रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सभी मतदेय स्थलों पर लगेगा। जहां मतदाता सूची में शामिल मतदाता फॉर्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नंबर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित नही किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्तूबर को या उससे पूर्व यदि कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें