विद्युत उपकेंद्र भंगहा में लग रहा नया ट्रांसफार्मर। -संवाद
श्रावस्ती। विद्युत निगम ओवरलोड की समस्या दूर कराने के लिए उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि करवा रहा है। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है। इससे लोगों को अनियमित कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।
अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से किसानों को भी ट्यूबवेल से सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। समस्या दूर करने के लिए विद्युत निगम उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि करवा रहा है।
एसएसओ भंगहा उस्मान अली ने बताया कि पहले पांच केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा था। इससे सभी फीडर नियमित रूप से चलाने में परेशानी होती है। इसलिए हर फीडर को लगभग एक घंटे बंद करना पड़ता था। अब पांच केवीए का एक और ट्रांसफार्मर लग जाने से फीडर नियमित रूप से चलाया जा सकेगा।
विभाग की ओर से विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। शीघ्र ही सभी क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएगी।
-रामनारायण, अधिशासी अभियंता विद्युत