फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समाधान दिवस में आईं 162 शिकायतें, सिर्फ 14 निस्तारित

Sat, 06 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसीलों में पहुंचे 162 फरियादियों में से 14 की समस्याओं का ही निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

इकौना तहसील में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें आई। इनमें से मात्र छह शिकायतों का ही मौके पर समाधान हो सका। जमुनहा में एसडीएम मोहम्मद अहमद फरीद खान के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 45 शिकायतें आई। इनमें से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका।
सदर तहसील भिनगा में एसडीएम पीयूष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमे से मौके पर मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को जल्द निस्तारित करने की बात कही गई। इस दौरान संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें