फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गरीबों को बांटा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन में गरीबों के सामने अब कई समस्याएं आ रही हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को कई स्थानों पर गरीबों को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न पहुंचाया, जबकि कई स्थानों पर मास्क व साबुन देकर उन्हें इस संक्रमण से बचने की नसीहत दी। वहीं, पुलिस ने भी जरूरतमंदों की मांग पर उन्हें राशन का पैकेट उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

नगर से ज्यादा स्थिति जिले में गांवों की खराब है। वहां अभी गेहूं की कटाई हो नहीं पा रही है। मड़ाई का काम कुछ ही गांवों में ही शुरू हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने अनाज की किल्लत हो गई है। कुछ गरीब जिनका अंत्योदय कार्ड बना है, उन्हें जितना अनाज मिल रहा है। वह परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की मदद को हाथ बढ़ाया है। हड़िला गांव निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया ने चंद्रांवा, भिठौरा रामसहाय व मनसुखा में लगभग 400 परिवारों को राहत सामग्री के रूप में दाल, चावल आटा व अन्य सामान दिया।
इस दौरान उनके साथ डॉ. सलमान कुरैशी, सोनू गुप्ता, मोहम्मद अकरम, नीरज पांडेय, बलवंत पटवा, धर्मदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, जमुनहा भवनियापुर के इबरार अहमद राजू ने जमुनहा बाजार, जमुनहा गांव, रानीपुरवा सहित आसपास के अन्य गांवों में जाकर जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटी। भिनगा नगर में ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष नादिर शाह ने कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह के साथ मिल, बैंक व अस्पताल से लौट रहे लोगों को मास्क दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें