फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीबीएसई की परीक्षा में छह विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय ​भिनगा में आयोजित सीबीएसई परीक्षा से पूर्व विद्या​र्थियों  की जांच करतीं ​​शि
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीबीएसई की परीक्षा मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। हाईस्कूल की परीक्षा के अंतिम दिन छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान लव विद्यापीठ पटना खरगौरा में कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में पंजीकृत सभी 53 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय भिनगा में कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में पंजीकृत 279 में से 273 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रारंभ हुई गृह परीक्षा
गिलौला क्षेत्र के मनोहर लाल जवाहरलाल चौधरी इंटर कॉलेज मोहरनिया में सोमवार को गृह परीक्षा प्रारंभ हुई। मंगलवार को कक्षा एक से 11 तक के 139 विद्यार्थियों के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।
24 से शुरू होगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा
परिषदीय विद्यालयों में 24 से 28 मार्च तक परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें कक्षा एक की मौखिक परीक्षा 28 मार्च को होगी। जबकि कक्षा दो की 24 मार्च को पहली पाली में गणित, 25 मार्च को दूसरी पाली में अंग्रेजी, 26 को पहली पाली में हिंदी व 28 को दोनों पालियों में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। इसी तरह से कक्षा तीन के विद्यार्थियों की पहली पाली में गणित तथा कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों की पहली पाली में हिंदी, दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू, 25 को प्रथम पाली में हिंदी व दूसरी पाली में अंग्रेजी, 26 को पहली पाली में सामाजिक विषय व दूसरी पाली में कला व संगीत, 27 को पहली पाली में कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा तथा 28 को सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जबकि कक्षा छह के विद्यार्थियों की 24 को प्रथम पाली में हिंदी व कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों की विज्ञान, द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू, 25 को प्रथम पाली में सामाजिक विषय द्वितीय पाली में अंग्रेजी, 26 को प्रथम पाली में गणित व द्वितीय पाली में कला संगीत, 27 को प्रथम पाली में विज्ञान व द्वितीय पाली में पर्यावरण अध्ययन तथा 28 मार्च को प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि, गृह शिल्प व द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा होगी। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 29 मार्च को अंकपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें