श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से ताश के पत्ते व 13,730 रुपये बरामद किया। जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रह है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भिनगा ब्रजेश द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर ककरदरी जंगल में छापा मारा। जहां से पुलिस ने जावेद खां निवासी मोहल्ल टंडवा भिनगा, अहसानुलहक निवासी दर्जी मोहल्ला कस्बा भिनगा, मोहम्मद जावेद निवासी बेगमपुरा सोहरवा थाना रामगांव जिला बहराइच, छोट्टन कानूनगोपुरा भिनगा, हिदायतुल्ला व रंजीत कुमार सोनी निवासी टड़वा राजा नगर भिनगा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस ने फड़ से ताश के पत्ते, माल फड़ के 1700 रुपये व जामा तलाशी 12,030 रुपये बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। -संवाद