फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएचसी गिलौला में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शनिवार रात मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि इसकी सूचना देने गए चिकित्सक से भिनगा कोतवाल ने अभद्रता की। इससे नाराज सीएचसी प्रभारियों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे को सौंपे ज्ञापन में चिकित्सकों ने कहा है कि कुशीनगर जिला निवासी प्रदीप कुशवाहा (38) पुत्र परमहंश कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। शनिवार को वह अपनी स्कूटी से कोविड का सैंपल देने जिला अस्पताल भिनगा आया था। जहां से वह पौधरोपण के लिए पौधे लेने ककरदरी रेंज के पौधशाला गया था। जहां से वापस आने के बाद भिनगा कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन स्थित शिवालिक महाविद्यालय व लव विद्यापीठ के उसकी स्कूटी को तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रदीप की मौत हो गई थी।
इसके बाद कुछ स्वास्थ्य कर्मियाें के साथ सीएचसी गिलौला प्रभारी चिकित्सक डॉ. दीपक शुक्ला सूचना देने भिनगा कोतवाली गए थे। जहां प्रभारी निरीक्षक व आरक्षियों द्वारा सीएचसी प्रभारी व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। ऐसे में सीएचसी प्रभारी ने एसपी से हस्तक्षेप कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभी सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे। वहीं इस बारे में प्रभारी कोतवाली भिनगा एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि कोतवाल साहब छुट्टी पर गए हैं। हमको प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें