श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में ईवीएम व वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एलईडी मोबाइल वैन नगर सहित गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इसे सोमवार को कलेक्ट्रेट से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव पूर्व सभी मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया है जिसके अनुपालन में भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में जन जागरूकता के लिए एक-एक एलईडी मोबाइल वैन रवाना की गई है। इस जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, उपजिलाधिकारी आशुतोष, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला अल्प बचत अधिकारी राम प्रसाद व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।