फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हत्याकांड का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। औरैया निधान निवासी विजय (30) पुत्र सुंदर लाल की हत्या का गिलौला पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिल कर मुखबिर की सूचना पर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गिलौला के घोरमा परिसिया गांव के पास शुक्रवार को ग्रामीणों ने खेत में एक शव देखा था। जिसकी पहचान औरैया निधान निवासी विजय पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर रामपुर त्रिभौना के मजरा दिकौली निवासी रामसमुझ नाई पुत्र बच्चू पर हत्या कराने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मृतक पर चार मुकदमे दर्ज थे।
इनमें से एक मामला 2017 का था। जिसमें मृतक पर पास्को सहित दुराचार का मामला दर्ज किया गय था। इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने गिलौला थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का सहारा ले रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेतियामुरार पुल के पास से घटना में शामिल दूबकला निवासी पटेरवरी सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह व परस्वारथ सिंह पुत्र पटेश्वरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल लकड़ी का डंडा व मृतक की मोबाइल बरामद कर लिया है। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। जहां से आरोपी पिता पुत्र को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें