फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों के रखरखाव में लापरवाही, तीन स्वास्थ्य कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मलेरिया विभाग में वर्ष 2007 में चतुर्थ श्रेणी के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की भर्ती हुई थी। इस मामले में फाइलों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन तीन स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निलंबित कर दिया गया है। इनमें से दो का पहले से ही गैर जिले में स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग में हुई तैनाती के दौरान एसके शुक्ला, रवि तिवारी व रमेश कुमार वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। आरोप है कि इनके द्वारा अनियमित वेतन दैनिक भोगियों को अनुचित लाभ देने के लिए फाइलों में हेराफेरी की गई थी। इसकी जांच स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से कराई गयी थी। जांच में यह तीनों कर्मचारी संविदा कर्मियों की तैनाती से जुड़ी फाइलों के रखरखाव में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए। निलंबित कर्मियों में वरिष्ठ सहायक एसके शुक्ला वर्तमान में बस्ती जिले में तैनात है। जबकि वरिष्ठ सहायक रवी त्रिपाठी की मौजूदा तैनाती लखनऊ में है।
जिले में तैनात रतमेश कुमार को निलंबित कर उप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय अयोध्या से संबद्ध किया गया है। इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव का कहना है कि मलेरिया विभाग में वर्ष 2007 में हुई चतुर्थ श्रेणी पद के दैनिक कर्मियों की हुई भर्ती के मामले में आरोपी तीनों स्वास्थ्य कर्मियों को फाइल व दस्तावेज के रखरखाव में घोर लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर ही निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें