फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती से दो व भिनगा से एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से दो तो भिनगा से एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। भिनगा से चार व श्रावस्ती से एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने वालों की गहमागहमी दिनभर बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को भिनगा विधानसभा सीट के लिए सपा उम्मीदवार इंद्राणी वर्मा, श्रावस्ती विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामफेरन पांडे व बसपा उम्मीदवार नीतू मिश्रा ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, इस दौरान भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रखर कलहंस, रामस्वरूप, रामकिशोर गुप्ता व अयाज ने नामांकन पत्र खरीदा। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए त्रिभुवन प्रसाद ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें