राइस मिल में सुबह से जांच कर रही एसटीएफ।
- फोटो : amar ujala
सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी स्थित एक बंद राइस मिल में बृहस्पतिवार की सुबह से यूपी एसटीएफ की टीम मौजूद है। एसटीएफ टीम के साथ सोनवा थाने की पुलिस भी मिल के अंदर मौजूद है और मिल के बाहर भी पुलिस तैनात है।
कार्रवाई को लेकर सीओ भरत पासवान, थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय से बात की गई लेकिन किसी ने भी जानकारी साझा नहीं की। कार्रवाई के दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जायजा लेकर मौके से चले गए।
विभागीय सूत्रों की माने तो प्रकरण जाली नोटों से जुड़ा है और मिल से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुई है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कार्रवाई के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद रखा गया है।
मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कार्रवाई में क्या बरामद हुआ है और कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।