फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छाई रही कोहरे की चादर, दो डिग्री लुढ़का तापमान

Wed, 04 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सुबह आठ बजे छाया घना कोहरा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार सुबह जिले में सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे की मोटी चादर छाए रहने से लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। ठंड के चलते सुबह टहलने वालों की संख्या भी कम रही। कई लोग हाफ स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। हालांकि, नौ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। भंगहा निवासी राहुल ने बताया कि उन्हें सुबह किसी काम से बहराइच जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण रास्ते में परेशानी हुई। मौसम में बदलाव के चलते जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह-शाम बरतें विशेष सावधानी : डॉ. एनएन
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और बदन में जकड़न के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और खानपान में भी सावधानी बरतें। उन्होंने हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हुए तले-भुने और बासी भोजन से परहेज करने को कहा। सुबह-शाम तापमान कम रहने से थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी का कारण बन सकती है।

सुबह आठ बजे छाया घना कोहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें