श्रावस्ती। तीनों तहसीलों में प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करने के लिए डीएम ने मंगलवार को रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के अनुसार जनवरी से जून माह तक डीएम, सीडीओ व एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
डीएम नेहा प्रकाश की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 7 जनवरी को तहसील जमुनहा में, 21 जनवरी को तहसील भिनगा में, 4 फरवरी को तहसील इकौना में, 18 फरवरी को जमुनहा में, 4 मार्च को तहसील भिनगा में, 18 मार्च को तहसील इकौना में, 1 अप्रैल को तहसील जमुनहा में, 15 अप्रैल को तहसील भिनगा में, 6 मई को तहसील इकौना में, 20 मई को तहसील जमुनहा में, 3 जून को तहसील भिनगा में और 17 जून को तहसील इकौना में डीएम अध्यक्षता करेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में सीडीओ व एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।