फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अति प्राचीन चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में मंगलवार को आयुर्वेद पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद वक्ताओं ने आयुर्वेद की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी में आयुर्वेद अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट ललित मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति की देन है। आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ संस्कृत के दो शब्दों आयुर अर्थात जीवन और वेद अर्थात जीवन को समझने का विज्ञान है। आयुर्वेद आदर्श भलाई प्राप्त करने के लिए सद्भाव में रहने को संबोधित करने का एक तरीका है। आयुर्वेद की प्रथा लगभग 5,000 वर्ष पुरानी है। ये तीन मूल सिद्धांतों (वात, पित्त और कफ) पर काम करता है। यही कारण है कि आयुर्वेद की प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधीय प्रथाओं में मजबूत जड़ें हैं।
योग शिक्षिका शीला वर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक उपचार आपको व्यापक रूप से स्वस्थ कर सकता है। ये आपकी बीमारी का इलाज करने के साथ-साथ आपकी सुरक्षा भी करता है। आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के अपने दोष होते हैं। जिन्हें उस व्यक्ति के इलाज के लिए समायोजित किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि आयुर्वेद न केवल आपका बाहर से इलाज करता है बल्कि आपके शरीर में संतुलन बनाने में भी मदद करता है। जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्थिर बनाता है। इस दौरान कल्पना पाठक, शशिभूषण शुक्ल, राजेश यादव, रामचंद्र वर्मा, अश्वनी त्रिपाठी, संतोष यादव, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें