श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव व मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हरियाली तीज कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ सीओ सिटी की पत्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों के बीच कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे की पत्नी निवेदिता चौबे ने कहाकि हरियाली तीज का सुहागिनों के जीवन में बहुत ही महत्व है। आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो नारी शक्ति को भी आगे आना चाहिए। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस परिवार की महिला शक्तियों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें महिला शक्तियों ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई गई साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर, पासिंग थ्रो गेम का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिला आरक्षी संज्ञा भारती, म्यूजिकल चेयर में महिला आरक्षी मंजूश्री मिश्रा व महिला आरक्षी दिव्या भारती तथा पासिंग थ्रो में संगीता यादव विजयी रही। जिन्हें निवेदिता चौबे द्वारा सम्मानित किया गया।