फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य पर छेड़छाड़ का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य पर मंगलवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने वायरल कर दिया। सिरसिया पुलिस ने सदस्य पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड सदस्य हनुमान प्रसाद यादव को सिरसिया के बिल्ली बिंभरपुर निवासी एक घर में मंगलवार रात ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसका वीडियो रात में ही ग्रामीणों ने ही वायरल कर दिया। जिसमें ग्रामीण सदस्य पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद रात में ही ग्रामीण सदस्य को पकड़कर सिरसिया थाने ले गए। जहां पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने भी मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें