फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शांति समिति की बैठक में बोलीं डीएम - त्योहार में न डालें कोई नई परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आगामी त्योहारों को लेकर गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान बैठक में त्योहार के देखते हुए विद्युत, पेयजल व साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जिला अपनी अलग पहचान रखता है। जिलेवासियों से अपील है कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। त्योहार में कोई भी नई परंपरा न डालें जिससे अमन-चैन को खतरा हो। त्योहार पर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे एक-दूसरे की भावनाएं आहत हों। जिले का अमन चैन बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं की जाएगी। 14 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। 26 जुलाई को सावन शिवरात्रि का पर्व है। श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं का उत्पीड़न न किया जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि डीजे, गीत-संगीत आदि की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। धार्मिक यात्राओं व जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें