फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान गंभीरता से पूरे करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित इलाज के लिए सोमवार को जमुनहा तहसील में बैठक हुई। एसडीएम ने जुलाई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ल ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान में आशा व आंगनबाड़ी अनिवार्य रूप से हर घर का भ्रमण करें। अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एंटी लार्वा व फागिंग कराई जाए। लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने के लिए जागरूक करें।
बैठक में सेव द चिल्ड्रेन के जिला कोआर्डिनेटर ने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के लोग आपस में समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में सीएचसी जमुनहा के डॉ. रवींद्र, डॉ. दिवाकर, दिग्विजय सिंह, पंकज, बृजेश, गोरख नाथ, अब्दुल रहमान व अजय मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें