फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई स्कूलों के बच्चों ने निकाली यातायात जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत इकौना में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जेतवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया। लोगों को पंफलेट भी बांटे।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत इकौना में जेतवन इंटर कॉलेज से पवन कुमार सिंह बौद्ध के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में जेवतन इंटर कॉलेज, श्रावस्ती, चौधरी राम बिहारी बुद्धा इंटर कॉलेज, श्रावस्ती और सत्या द आर्यन, इकौना के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को पोस्टर भी बांटे। रैली इकौना के विभिन्न चौराहों व आसपास के गांवों में पहुंची, जहां लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान रैली में शामिल नवीन मॉडर्न थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या काफी बढ़ गई है। यातायात नियमों की जानकारी न होना, सड़कों की स्थिति ठीक न होना, वाहन चलाते वक्त सावधानियां न बरतना आदि इसकी वजह हैं। पवन कुमार सिंह बौद्ध ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव, राजेश कुमार यादव, शशिभूषण शुक्ला, अशोक कुमार शाक्य, अवधेश कुमार त्रिपाठी ,दुष्यंत कुमार, हीरालाल मौर्य, सुरेश कुमार वर्मा, पंकज कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें