फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111 दीपकों की रोशनी से जगमगाई सीताद्वार झील

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित सीताद्वार झील गत दिवस दीपक की रोशनी से जगमगा उठी। एसडीएम इकौना के नेतृत्व में क्षेत्र की महिला समाजसेवियों ने पौराणिक सीताद्वार झील की आरती कर 111 दीपक जलाएं व माता जानकी मंदिर में पूजन किया।
विज्ञापन

सीताद्वार झील पर बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज सेविका सीमा बौद्ध, रेनू गुप्ता, अर्चना बाजपेई, सीमा वर्मा, अंजू पाठक, सरोज पाठक सहित तमाम महिलाओं ने सीताद्वार झील पर दीप प्रज्जवलित कर आरती उतारी। बाद में सभी ने माता जानकी मंदिर जाकर पूजा की। एसडीएम ने कहा कि सीता द्वार झील पौराणिक महत्व संजोए हैं।
यह पवित्र रोग निवारिणी सीता द्वार झील अयोध्या नरेश श्रीराम के पुत्र लव व कुश की जन्मभूमि भी है। रेनू गुप्ता ने कहा कि सरकार इसके जीर्णोद्धार हेतु झील की सफाई करा रही है जो सराहनीय है। इस दौरान राम बिहारी वाजपेई, राजेंद्र पाठक, आचार्य देवमणि पांडे, राजेंद्र प्रसाद व ग्राम प्रधान टंडवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें