फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा रहीं सूरज की किरणें, बिजली कटौती भी कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो चुका है। जेठ की तपती दोपहर में जहां लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है वहीं सुबह से ही सूरज की किरणें आग उगल रही हैं। इस दौरान लू के थपेड़े राहगीरों को काफी परेशान कर रहे हैं। वहीं, लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही घर के बाहर। गर्मी से बेहाल लोग राहत के लिए आसमान की ओर निहार रहे है।
विज्ञापन

अचानक बढ़ी तपन का असर अब खेतों में लगी फसलों पर भी पड़ने लगा है। इन्हें सूखने से बचाने के लिए किसान खेत की सिंचाई करते नजर आ रहे हैं। सहालग का दौर होने के बावजूद भीषण गर्मी व तपन के कारण बाजार व मुख्य मार्ग सूने दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग राहत के लिए ताल-तलैया व बागों का सहारा ले रहे हैं, वहीं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को विद्युत उपकरणों का ही सहारा है। फिलहाल बरसात की कोई संभावना नजर न आने के कारण लोग मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें