जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। उसे नसीरपुरवा निवासी युवक उठा ले गया और कुकर्म किया। बालक की चीखपुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मल्हीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच पहुंचे थानाक्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट के मजरा मिश्रिपुरवा निवासी दीपक व कनऊ ने मासूम को उठा लिया।
इसके बाद पास में मौजूद ट्यूबवेल पर ले गये। यहां कनऊ ने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक की चीखपुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बालक को छोड़ फरार हो गया। खून से लथपथ बालक को परिवारीजन मल्हीपुर थाने ले गये। यहां बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक, मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।