फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी का निर्देश, नहीं चलेगी ढिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए सभी को चेताया है कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के तय लक्ष्य को शत प्रतिशत स्तर पर पूरा किया जाए। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व वसूली से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन

डीएम नेहा ने बैठक में मौजूद राजस्व वसूली से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह तय लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाए। इसमें किसी स्तर की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि राजस्व वसूली से ही सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है इस लिए राजस्व वसूली को सभी विभागीय अधिकारी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे।
समीक्षा के दौरान उजागर हुआ कि वाणिज्यकर, परिवहन, नगर निकाय एवं बांट माप की वसूली लक्ष्य से कम चल रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को इसमें तेजी लाने की नसीहत दी। परिवहन विभाग की समीक्षा में वसूली कम पाये जाने पर लक्ष्य पूरा करने के लिए उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, व्यापार कर व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रवर्तन कार्य कराने को निर्देशित भी किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैंक देय के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उसे वसूली के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति के लगायी गई प्रचार होर्डिंग की गणना कर प्राथमिकता पर वसूली की कार्रवाई की जाए। साथ ही वैध व अवैध टैक्सी स्टैंडों की सूची तैयार कर नए टैक्सी स्टैंड स्थल की स्थापना भी सुनिश्चित करायी जाए। बैठक में सभी जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें