फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा, जल्द पूरे कराए जाएं अधूरे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) शासी निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आसरा योजना एवं अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नेहा प्रकाश को बताया गया कि शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना के तहत भिनगा के सामुदायिक चिकित्सालय में 50 व्यक्तियों के लिए आश्रय गृह का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। सूडा द्वारा चयनित संस्था ग्रामीण विकास संस्थान बहराइच को हस्तगत करते हुए संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 5731 स्वीकृत लाभार्थियों में से 4737 को पहली किस्त, 4134 को दूसरी किस्त तथा 2508 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की धनराशि दी गई है।
आसरा योजना से भिनगा शहर में 24 आवास एवं इकौना में 36 आवासों के निर्माण कराया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी कार्य जल्द पूरे कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें