फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने फीकी की सहालग व त्योहार की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विगत कई माह से बरसात न होने के कारण मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। दिन में चलने वाली पछुआ हवाओं से लोगों को लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ रहा है। इससे सुबह 10 बजे के बाद जहां मुख्य मार्ग सूने दिखाई देने लगे हैं वहीं बाजारों की भी रौनक फीकी पड़ रही है। हर कोई चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से बचने की जुगत करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदू समुदाय में सहालग का दौर जारी है। वहीं, मुसलिम समुदाय का रमजान पर्व चल रहा है। ऐसे में पारा चरम पर पहुंच जाने से हर कोई परेशान देखा जा रहा है। एक तरफ जहां लोग 10 बजे के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं वहीं बाजार भी सूने दिख रहे हैं। मौसम का असर सिर्फ इंसानों ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के बाद जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे तालाबों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं वहीं गर्मी से बेहाल बड़े बुजुर्ग बाग में पेड़ों की छांव में दिन बिता रहे हैं।
वहीं, जिले में मुख्य मार्गों सहित सभी प्रमुख तिराहों व चौराहों पर लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। यही स्थिति गांवों में लगे हैंडपंपों की भी है। शायद ही कोई गांव ऐसा हो जहां लगे एक तिहाई हैंडपंप खराब न हों। इसकी जानकारी के बाद भी जल निगम मरम्मत नहीं करा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों सहित मुसाफिरों की परेशानी बढ़ रही है। नगर निकाय भी पीछे नहीं है। नगर क्षेत्रों में लगे हैंडपंप व कई स्टैंड पोस्ट खराब होने के कारण लोगों को हलक तर करने के लिए होटलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें