फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त व डीआईजी ने मतदेय स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजापुररानी मतदेय स्थल का सोमवार डीआईजी व कमिश्नर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल व डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय राजापुररानी में बने मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य को निर्देश दिया कि सभी मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टी के आवागमन का रास्ता, फर्नीचर, बिजली, शौचालय, दिव्यांग मतदाता हेतु रैंप के साथ पेयजल, बाउंड्रीवाल व सफाई ठीक से कराया जाए। सभी अधिकारियों के बीच निर्वाचन के दौरान बेहतर समन्वय हो।
यदि कहीं व्यवस्था में कमियां हैं तो उसे संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक ईशान प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें