फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक सहित उपलब्ध कराएं स्कूली वाहनों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों सहित पोलिंग पार्टियों को लाने व ले जाने के लिए छोटे बड़े वाहनों की जरूरत को पूरा कराने की कवायद शुरू हो गयी है। इसके चलते ही चुनावी इंतजाम के लिए सभी निजी स्कूल प्रबंधकों से चालक के नाम, मोबाइल नंबर सहित सभी स्कूली वाहनों की सूची 31 जनवरी तक सहायक परिवहन अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने मंगलवार को सभी स्कूल प्रबंधकों के साथ एक बैठक भी की। जिले के निर्धारित 902 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए लगभग 234 बड़े वाहन तथा निगरानी को तैनात मजिस्ट्रेट व अन्य अफसरों के लिए 230 छोटे वाहनों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। ऐसे में चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने व सुरक्षा बलों को ले जाने के लिए बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों की भी आवश्यकता होगी। इसके लिए सभी विद्यालय प्रबंधक अपने विद्यालयों में मौजूद स्कूली वाहनों की सूची सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को 31 जनवरी तक हर स्थिति में उपलब्ध करा दे। इस सूची में वाहन के पंजीयन नंबर के साथ ही चालक का नाम व मोबाइल नंबर भी अवश्य दर्ज हो। इसके साथ ही जिन वाहन चालकों ने अभी तक वैक्सीन की दोनों डोज नही ली है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से चुनाव ड्यूटी से पहले वैक्सीन लगवा दें। जिन वाहन चालकों को कोविड के दोनों टीके लग गए है। उन्हें बूस्टर टीका लगवायी जाए। इसके साथ ही जो वाहन मरम्मत योग्य है, उन्हें भी 31 जनवरी से पहले पूरी तरह दुरुस्त करा इसकी फिटनेस रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें