फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। कटहा गांव में शनिवार सुबह नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ में मौजूद एक पांच वर्षीय बालक सकुशल बच गया। परिवारीजनो ने गिलौला पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनापुर निवासी प्रवेश कुमार (25) अपने मामा गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा निवासी ननके उर्फ सुरेंद्र कुमार के यहां रहता है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रवेश ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गया था। इस दौरान ट्रैक्टर पर उसके साथ ननके का पुत्र राहुल (12) तथा अबी (5) पुत्र बहादुर भी था। जिन्हें वह ट्रैक्टर से टहलाने ले गया था। खेत में कीचड़ होने के कारण प्रवेश खेत की जोताई नहीं कर सका। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहा था।
जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर गांव के पास सरयू नहर मोड़ पहुंचा तभी ट्रैक्टर पर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिसके नीचे दबने से प्रवेश कुमार व राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार अबी ट्रैक्टर से दूर जा गिरा। जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों शवों को बाहर निकाला जिसकी सूचना पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने प्रवेश की लाश को उसके पैतृक गांव रतनापुर भेज दिया है। जबकि राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें