फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुनने गए यजमान की कुएं में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। शिवालापुरवा स्थित मंदिर में कथा सुनने गए यजमान की लाश शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिली। सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने कथावाचक पिता पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र ग्राम शिवालापुरवा स्थित मंदिर पर 28 नवंबर से शिव कथा चल रही है। जहां पर यजमान के रूप में थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमापुर के मजरा लोहरासपुर निरहा निवासी वंशराज (34) कथा सुन रहा था। वंशराज अपने घर से गुरुवार शाम शिवालापुरवा स्थित मंदिर गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई।
परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह परिवारीजन मंदिर के पास कुएं में रस्सी में कांटा बांधकर तलाश करने लगे, कांटे में शव फंस गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने परिजनों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया, उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में मृतक की पत्नी विद्यावती की तहरीर पर कथावाचक सोनवा गांव निवासी महाबीर प्रसाद पुत्र माधवरम और माधवरम पुत्र कृपाराम के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मृतक वंशराज से चंदे का 11 हजार रुपये मांग रहा था। जिसे न देने पर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें