फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना तहसीलदार को अधिवक्ताओं ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। तहसीलदार इकौना के मनमानी से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को उन्हीं के चैंबर में उन्हें बंधक बना लिया। करीब बीस मिनट बाद पुलिस के आने के बाद उन्हें छोड़ा गया। अधिवक्ता विवाद से पूर्व तहसीलदार से मिलने गए थे।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आए दिन अधिवक्ता व अधिकारियों के बीच विवाद होता रहता है। बुधवार को एक बार फिर अधिवक्ता व तहसीलदार इकौना आमने सामने आ गए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर अविवादित पत्रावलियों में भी नामांतरण आदेश पारित ना करने व मुकदमे की सुनवाई में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उनहें बंधक बना लिया। अधिवक्ताओं का कहना था की गैर विवादित पत्रावलियों की दाखिल खारिज ना करने व मुकदमों में अपनी मनमानी करने के मामले पर अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार पीके राय से मिलने उनके चैम्बर गया था। इस दौरान तहसीलदार ने बैनामो की दाखिल खारिज करने से मना कर दिया। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उन्हें उन्ही के चैम्बर में बंधक बना लिया। करीब बीस मिनट बाद बाद सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना वकील पांडे के हस्तक्षेप के बाद तहसीलदार के चैंबर का दरवाजा खोला जा सका। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा का कहना है कि अगर तहसीलदार द्वारा अपने कार्य व्यवहार में सुधार नही किया गया तो इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें