फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कम असंतुष्ट फीडबैक मिलने वाले टॉप-टेन जिलों में श्रावस्ती शामिल

Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएम हेल्पलाइन की ओर से जून माह की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें आईजीआरएस व संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत निस्तारण में सबसे कम असंतुष्ट फीडबैक पाने वाले टॉप-टेन जिलों की सूची में श्रावस्ती शामिल है।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जनसुनवाई व समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। पोर्टल पर दर्ज संदर्भों पर जून में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से फीडबैक लिया गया। इसके बाद सीएम कार्यालय से रैंकिंग जारी की गई। इसमें आईजीआरएस व संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायत निस्तारण में सबसे कम असंतुष्ट फीडबैक पाने वाले टॉप-टेन जिलों में श्रावस्ती को आठवां स्थान मिला है। आईजीआरएस व जन शिकायत के असंतुष्ट का फीडबैक प्रतिशत सबसे कम मात्र तीन प्रतिशत रहा। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सबसे कम असंतुष्ट फीडबैक पाने वाले टॉप-टेन जिलों में दूसरे स्थान पर रहा। इसका फीडबैक प्रतिशत सबसे कम मात्र पांच प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें