लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपदा विशेषज्ञ को प्रमाणपत्र देते उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्र
श्रावस्ती। हीटवेव मैनेजमेंट में श्रावस्ती को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा को इसके लिए सम्मानित किया।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ के वाल्मीकि संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जिले में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही आपदा मित्रों के माध्यम से जन जागरूकता के लिए पोस्टर वितरण कार्यक्रम व अग्निकांड के समय रेडक्रॉस द्वारा दी जाने वाली त्वरित सहायता के दृष्टिगत जिले को यह पुरस्कार मिला है।