फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Sun, 18 May 2025 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिलौला खुटेहना मार्ग स्थित ददौली गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी मुकेश (19) पुत्र राजेश शनिवार को गिलौला क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां से मध्य रात वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ गांव का ही सुशील (35) पुत्र बाबूराम भी था।

जैसे ही मुकेश बाइक लेकर खुटेहना गिलौला मार्ग स्थित ददौली गांव के निकट पहुंचा तभी मुकेश बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें