फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क पटरी पर लगती हैं दुकानें, पैदल चलना दुश्वार

Thu, 01 Feb 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा के नई बाजार में मार्ग की पटरी पर दुकानदार सजा रहे सामान
विज्ञापन
प्रशासन की सख्ती का नहीं दिख रहा असर, नगर से नहीं हट रहा अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रवस्ती। भिनगा नगर में सड़क की पटरी प र अतिक्रमण है। डीएम की सख्ती का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। व्यापारियों ने मुख्य मार्ग की पटरी पर ही दुकान लगा रखी है वहीं पटरी दुकानदार व ठेला वालों ने मार्ग पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

भिनगा नगर में खैरी मोड़ से लेकर खलवा बाजार तक मुख्य मार्ग की दोनों तरफ की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। जिन पर स्थानीय दुकानदारों ने दुकान का सामान लगा रखा है। साथ ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ होने से मुख्य मार्ग काफी संकरा हो गया है। इसके साथ ही फल व सब्जी के ठेले भी लगे रहते हैं। ऐसे में छोटे वाहन भी सड़क से नहीं निकल पाते हैं। इस कारण नई बाजार में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। मौजूदा समय में मुख्य मार्ग की उत्तरी पटरी पर नाला निर्माण के कारण समस्या और भी बढ़ गई है। जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दुकानदार अब तक पटरियों पर काबिज हैं। इस बारे में ईओ नगर पालिका परिषद भिनगा डा. अनीता शुक्ला का कहना है कि दुकानदारों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी यदि लोग नहीं मानते हें तो अब सख्ती बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें