फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लोकसभा चुनाव से पहले हर घर तक पहुंचने का अभियान चलाएगी भाजपा

Wed, 31 Jan 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हर घर तक पहुंचने के लिए गांव चलो अभियान चलाएगी। इसके लिए मंगलवार को जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय भिनगा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अवध क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला प्रभारी शिव नायक वर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान संगठन के कार्य एवं लोकसभा चुनाव के बीच की अंतिम कड़ी है। ऐसा कोई घर नहीं है, जहां मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का कोई लाभार्थी न हो। इस अभियान से हमें हर गांव, हर बूथ पर हर लाभार्थी से संपर्क करके पीएम मोदी की अन्य योजनाओं व कार्यों की जानकारी देना है।
लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें गांव-गांव अभियान के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क करना है। लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि जनता का रुझान देश में एक बार फिर राष्ट्रवादी व विकासवादी भाजपा सरकार बनाने में है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार देश व समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभ मिला है। इस दौरान रमन सिंह, सरिता सिंह, संजू तिवारी व रणबीर सिंह सहित सभी मंडलों व मोर्चा के अध्यक्ष, संयोजक तथा सह संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें