फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भोलेनाथ के जयघोष से गूंजे शिवालय

Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 वि​भूतिनाथ मंदिर 
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर शाम से ही कांवड़िए डीजे की धुन पर थिरकते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। बाबा विभूतिनाथ मंदिर और बनीनाथ महादेव मंदिर सहित हर जगह सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया।
विज्ञापन

कई लोगों ने अपने घरों में भी रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक आयोजन किए। सिरसिया क्षेत्र स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में इस बार भी रात में ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। इससे मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल बन गया। कुछ श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचे। वहीं, कुछ बोल बम का जयकारा और ओम नम: शिवाय का जाप करते चल रहे थे। मंदिर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई थी। कई लोगों ने मंदिर से थोड़ी दूरी पर स्थित गुप्त काशी कुंड से जल भरा और स्नान किया। सुबह चार बजते ही नित्य पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। जलाभिषेक का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
बनीनाथ महादेव मंदिर में भक्तों का तांता
कटरा क्षेत्र स्थित पांडव कालीन बनीनाथ महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक रैली निकालकर बनीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस रैली की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने की। समाजसेवी अर्चना बाजपेई ने पुराने वर्मा मंदिर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी अर्चना बाजपेई ने सनातन धर्म में सावन के प्रथम सोमवार के बड़े महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में विशेष अवसरों पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस मौके पर पंकज कुमार द्विवेदी, अनोखी लाल पाठक, प्रवीण कुमार बौद्ध, जानकी प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिंह परिहार और लवकुश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 विभूतिनाथ मंदिर 

 विभूतिनाथ मंदिर 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें