फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जन शिकायत निस्तारण में श्रावस्ती के थाने प्रदेश में अव्वल

Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस का निस्तारण करता पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जुलाई की समीक्षा में श्रावस्ती के सभी नौ थाने जन शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहे। सभी थानों ने 100 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया है। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा थानों की समीक्षा की जा रही है। आईजीआरएस कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप, कोतवाली भिनगा, सिरसिया, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर और महिला थाना गोरखपुर जोन व प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। सभी थानों ने आईजीआरएस प्रार्थना पत्र निस्तारण में 100 फीसदी अंक हासिल किए। कोई संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ, न ही सी श्रेणी में गया। वादी का संतोषजनक फीडबैक 93.17 फीसदी रहा। एसपी ने आईजीआरएस प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, उदय प्रताप सिंह और संचित शुक्ला को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें