फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में सात घायल

Mon, 20 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी मल्हीपुर से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐठा निवासी संतोष कुमार लहरी (26) रविवार सुबह किसी काम से जमुनहा बाजार जा रहे थे। उनके साथ अनंतराम (40) भी थे। जमुनहा–बहराइच मार्ग स्थित कानीबोझी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दूसरी बाइक सवार नेपाल के बांके जिला के गेंदपुर निवासी अशोक (18), ज्ञानेंद्र (23) व रामनरेश (20) और संतोष व अनंतराम घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। संतोष व अनंतराम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, ग्राम पंचायत लालबोझा निवासी रिंकू (20) रविवार सुबह किसी काम से भिनगा जा रहे थे। भिनगा–मल्हीपुर मार्ग पर शिकारी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार जगनगरा निवासी राम वर्मा (32) के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें