फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आरोग्य मेले में त्वचा रोग के मरीज अधिक आए

Mon, 20 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक।  - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा/गिरंट बाजार/वीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 18, बुखार के 12 व आठ मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को सफाई रखने प्रतिदिन स्नान करने की सलाह दी।

तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 मरीज आए जिनमें त्वचा रोग के 23 व बुखार के 12 मरीज शामिल रहे। हरदत्त नगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 54 मरीज आए, जिनमें त्वचा रोग के 20, बुखार के 16 व 18 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। सभी का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


नासिरगंज पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के 16 व 15 मरीज अन्य बीमारियों के रहे। डाॅ. प्रभाकर सिंह ने सभी का परीक्षण कर दवाएं दीं। कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 मरीज आए जिनमें त्वचा रोग, सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें