फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों में बढ़ती है जिज्ञासा

Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी को देखते सांसद, विधायक, डीएम व अन्य।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से अन्य छात्रों में भी जिज्ञासा बढ़ती है। इसके साथ ही उनमें विज्ञान के प्रति रुचि भी पैदा होती है। विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के मन में नए विचारों को विकसित करने वाला है। इसके माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, जिससे तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में बच्चे दक्ष बन सकेंगे।

श्रावस्ती विधायक के प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में विज्ञान व प्रोद्यौगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। सुव्यवस्थित, सुसंगठित व क्रमबद्ध ज्ञान ही विज्ञान है। छात्र-छात्राएं विज्ञान के प्रति अपनी अभिरुचि बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र व बीएसए अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें